प्रीत शर्मा, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बड़ा हादसा हो गया। चंबल नदी में नाल पलटने से 7 महिलाएं डूब गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश कर रही है।
बजरिया पुलिस का क्रूर चेहरा: सूदखोर के कहने पर 2 पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, शरीर पर चोट के निशान दे रहे गवाही
मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलखेड़ी गांव में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार 7 महिलाएं चंबल नदी में डूब गईं। 2 युवतियां किसी तरह तैरकर आ गई, लेकिन 5 महिलाएं अभी भी लापता हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम उनकी तलाश कर रही है।
जेबकतरे बेखौफ: रंगे हाथ पकड़ने पर चाकू से किया हमला, मदद के लिए चीखता रहा युवक, तमाशबीन बन रहे लोग, इधर स्केटिंग कर रहे मासूम पर चली गोली
जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं खेत से काम कर नाव से चंबल नदी को पाकर घर लौट रहीं थीं। तभी बीच नदी में उनकी नाव पलट गई। 2 युवतियां तैरकर बाहर आईं और परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया।

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। वो भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी पहुंच रहे है। साथ ही डीएम और एसपी से भी सभी व्यवस्थाएं भेजने के निर्देश दिए हैं।

रेत माफिया के हौसले बुलंद: सतना में अवैध खनन रोकने गई फॉरेस्ट टीम पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 2 वनकर्मी घायल
Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक